SBI CBO Recruitment 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के कुल 2600 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत देशभर के विभिन्न राज्यों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। यदि आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और आपके पास आवश्यक योग्यता है, तो यह अवसर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। इच्छुक उम्मीदवार 9 मई 2025 से 29 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संक्षिप्त जानकारी
भर्ती संस्था | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) |
पद का नाम | सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) |
कुल पद | 2600 |
विज्ञापन संख्या | CRPD/ CBO/2025-26/03 |
आवेदन प्रारंभ | 09 मई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 29 मई 2025 |
परीक्षा तिथि | जुलाई 2025 (संभावित) |
अधिकारिक वेबसाइट | www.sbi.co.in |
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹750/-
- एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी: ₹0/-
- भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ऑफलाइन मोड से किया जा सकता है।
आयु सीमा (31 अप्रैल 2025 तक)
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता व अनुभव
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
- कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है।
- संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान (पढ़ने, लिखने और समझने की क्षमता) अनिवार्य है।
रिक्तियों का राज्यवार विवरण
उत्तर प्रदेश:
- स्थानीय भाषा: हिंदी / उर्दू
- कुल पद: 280
दिल्ली / उत्तराखंड / हरियाणा:
- स्थानीय भाषा: हिंदी
- कुल पद: 30
मध्यप्रदेश / छत्तीसगढ़:
- स्थानीय भाषा: हिंदी
- कुल पद: 200
राजस्थान:
- स्थानीय भाषा: हिंदी
- कुल पद: 201
ओडिशा:
- स्थानीय भाषा: उड़िया
- कुल पद: 100
तेलंगाना:
- स्थानीय भाषा: तेलुगु
- कुल पद: 230
पश्चिम बंगाल / सिक्किम / अंडमान-निकोबार द्वीप समूह:
- स्थानीय भाषा: बंगाली / नेपाली
- कुल पद: 150
महाराष्ट्र / गोवा:
- स्थानीय भाषा: मराठी / कोंकणी
- कुल पद: 350
पूर्वोत्तर राज्य (असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा):
- स्थानीय भाषा: असमी, बोडो, मिजो, मणिपुरी, खासी, गारो, कोकबोरोक आदि
- कुल पद: 100
गुजरात / दादरा नगर हवेली / दमन और दीव:
- स्थानीय भाषा: गुजराती
- कुल पद: 240
आंध्र प्रदेश:
- स्थानीय भाषा: तेलुगु / उर्दू
- कुल पद: 180
कर्नाटक:
- स्थानीय भाषा: कन्नड़
- कुल पद: 250
जम्मू-कश्मीर / लद्दाख / पंजाब / हिमाचल प्रदेश:
- स्थानीय भाषा: हिंदी / पंजाबी / उर्दू
- कुल पद: 80
तमिलनाडु / पुदुचेरी:
- स्थानीय भाषा: तमिल
- कुल पद: 120
केरल / लक्षद्वीप:
- स्थानीय भाषा: मलयालम
- कुल पद: 90
चयन प्रक्रिया
चयन कुल 4 चरणों में होगा:
- ऑनलाइन परीक्षा
अवधि: 2 घंटे
प्रकार: ऑब्जेक्टिव (120 अंक) + डिस्क्रिप्टिव (50 अंक)
विषय:
- अंग्रेजी भाषा (30 प्रश्न, 30 अंक)
- बैंकिंग ज्ञान (40 प्रश्न, 40 अंक)
- सामान्य ज्ञान/अर्थव्यवस्था (30 प्रश्न, 30 अंक)
- कंप्यूटर एप्टीट्यूड (20 प्रश्न, 20 अंक)
डिस्क्रिप्टिव परीक्षा (30 मिनट):
- निबंध लेखन और पत्र लेखन (50 अंक)
नोट: गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंक नहीं है।
- स्क्रीनिंग
ऑनलाइन परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के आवेदन और अनुभव प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। यदि उनके कार्य अनुभव प्रोफाइल एसबीआई के स्केल-I जनरलिस्ट ऑफिसर के अनुसार नहीं होगा, तो आवेदन खारिज किया जा सकता है। - साक्षात्कार (Interview)
कुल अंक: 50
न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स आवश्यक होंगे (बैंक द्वारा तय किए जाएंगे)
- अंतिम चयन और मेरिट लिस्ट
ऑनलाइन परीक्षा के 170 अंकों को 75 अंकों में कन्वर्ट किया जाएगा।
साक्षात्कार के 50 अंक 25 अंकों में कन्वर्ट होंगे और फाइनल मेरिट लिस्ट 100 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
स्थानीय भाषा परीक्षा
जो अभ्यर्थी 10वीं या 12वीं में संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा विषय के रूप में पढ़े नहीं हैं, उन्हें चयन के अंतिम चरण में भाषा परीक्षा देनी होगी। इसमें अनुत्तीर्ण होने पर नियुक्ति नहीं दी जाएगी।
आवेदन कैसे करें
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “Careers” सेक्शन में जाकर CBO भर्ती लिंक खोलें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- आवेदन जमा करने से पहले फॉर्म की जांच जरूर करें।
- अंतिम रूप से सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
Some important Links
Apply Online | Click Here |
Download Notification | Click Here |
Official Website | SBI Official Website |
Join Bihartian Channel | Telegram | Whatsapp |