BPSC 71 Pre Exam Apply Online: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए भर्ती प्रक्रिया का ऐलान कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 1250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी 2 जून 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 30 जून 2025 तय की गई है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, विभागवार पदों का विवरण, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं।
इन विभागों में होंगे पद
भर्ती प्रक्रिया के तहत जिन प्रमुख सेवाओं में नियुक्तियां की जाएंगी, उनमें बिहार प्रशासनिक सेवा, वित्तीय सेवा, राजस्व एवं भूमि सुधार, सहकारिता, पंचायत राज, अल्पसंख्यक कल्याण और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग शामिल हैं। सबसे अधिक पद Cooperative Extension Officer के लिए निर्धारित किए गए हैं (502 पद)। इसके अलावा Block Minority Welfare Officer (459 पद) और Bihar Administrative Service (100 पद) भी प्रमुख हैं।
BPSC 71वीं परीक्षा 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता
सामान्य पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री आवश्यक है। जबकि कुछ पदों जैसे कि वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी के लिए वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी विषयों में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को विस्तृत पात्रता जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़नी चाहिए।
आयु सीमा और आयु में छूट की जानकारी
BPSC 71वीं परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 से 22 वर्ष (पद के अनुसार) निर्धारित है। अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 37 वर्ष तथा महिलाओं के लिए 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अतिरिक्त आयु में छूट दी जाएगी।
BPSC 71 Pre Exam Form: आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को ₹600 का शुल्क देना होगा। वहीं बिहार की महिलाओं, SC/ST और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क ₹150 रखा गया है। अभ्यर्थी फीस का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित
बीपीएससी द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से कुछ दिन पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र (Admit Card) उपलब्ध कराए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे।
पद और सेवा वार रिक्तियों का विस्तृत विवरण
- Bihar Administrative Service – 100 पद
- Sub Registrar – 3 पद
- Labour Superintendent – 10 पद
- Cane Officer – 17 पद
- Revenue Officer (Bihar Revenue Service) – 45 पद
- Block Panchayat Raj Officer – 22 पद
- Cooperative Extension Officer – 502 पद
- Block SC & ST Welfare Officer – 13 पद
- Block Minority Welfare Officer – 459 पद
- Financial Administrative Officer (Bihar Financial Service) – 79 पद
आरक्षण के अनुसार कैटेगरी वाइज पदों का वितरण
- General (UR): 570 पद
- EWS: 123 पद
- EBC: 188 पद
- BC: 160 पद
- BC Female: 34 पद
- SC: 165 पद
- ST: 10 पद
BPSC 71वीं परीक्षा 2025 के लिए आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 2 जून से 30 जून 2025 के बीच आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र, अंगूठे का निशान आदि स्कैन कर अपलोड करना होगा। आवेदन सबमिट करने से पहले सभी कॉलम की जांच अवश्य करें और फीस का भुगतान करना न भूलें। सफलतापूर्वक फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।