32 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुका यह खिलाड़ी, IPL में मचा रहा धमाल

Bihartian Join Now

ipl 2025: कुछ खिलाड़ी असाधारण होते हैं, और क्विंटन डिकॉक भी उन्हीं में से एक हैं। आईपीएल 2024 में उनका बल्ला जमकर गरज रहा है। विकेट के पीछे भी उनकी फुर्ती भी देखते ही बनती है। दिलचस्प बात यह है कि महज 32 साल की उम्र में, जब कई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू की उम्मीद रखते हैं, डिकॉक वनडे और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

डिकॉक फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम का हिस्सा हैं। हाल ही में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 97 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

33 की उम्र में डेब्यू करने वाले उनके साथी खिलाड़ी

KKR में डिकॉक के ही साथी खिलाड़ी और स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पिछले महीने 9 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ 33 साल की उम्र में वनडे डेब्यू किया था। वह 33 साल 164 दिन की उम्र में ओडीआई डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बने। उनसे पहले फारूख इंजीनियर ने सबसे अधिक उम्र में ओडीआई डेब्यू किया था।

टीम इंडिया के एक और सितारे सूर्यकुमार यादव ने भी लगभग 31 साल की उम्र में वनडे में कदम रखा था। डेब्यू के समय उनकी उम्र 30 साल 307 दिन थी।

Quinton de Kock mage
Quinton de Kock

डिकॉक का इंटरनेशनल करियर

दक्षिण अफ्रीका के इस धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ने दिसंबर 2021 में टेस्ट और नवंबर 2023 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 16 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी वनडे और 26 दिसंबर 2021 को भारत के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था।

डिकॉक के करियर के आंकड़े

  • टेस्ट: 54 मैच, 91 पारियां, 3300 रन, 6 शतक, 22 अर्धशतक
  • वनडे: 155 मैच, 6770 रन, 21 शतक, 30 अर्धशतक (सर्वश्रेष्ठ स्कोर 178)
  • T-20: 92 मैच, 91 पारियां, 2584 रन, 1 शतक, 16 अर्धशतक
  • आईपीएल: 109 मैच, 3258 रन, 2 शतक, 24 अर्धशतक

संन्यास के बावजूद डिकॉक का बल्ला आईपीएल में जमकर आग उगल रहा है। क्या वह टी20 लीग में इसी तरह अपनी धाक बनाए रख पाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Comment